क़ुरैश कांफ्रेंस के अखिल भारती आयोजन में शिक्षा पर दिया गया ज़ोर






क़ुरैश कांफ्रेंस के  अखिल भारती आयोजन में शिक्षा पर दिया गया ज़ोर  

Repoted By • Minhaj Ahmed Qasmi 

नई दिल्ली - बिरादरान क़ुरैश की शैक्षिणिक ,सामाजिक ,आर्थिक ,व्यापारिक तथा अन्य समस्याओं पर विचार करने व 
बिरादरी को विकास की नई  राह पर लेजाने के लिए ऐन डी  तिवारी भवन में क़ुरैश कांफ्रेंस रजिस्टर्ड के कार्यकारणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बोर्ड मीटिंग हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रिय अध्यक्ष सनोबर अली कुरैशी ने की। कार्यक्रम में 2006 में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस का रिव्यू किया गया तथा क़ुरैश समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में व्यवसायिक ,शैक्षिणिक ,समाजिक त्रुटियों को दूर करने व क़ानूनी एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ उपाधियक्ष सलीम अहमद कुरैशी व शमशाद अली अधिवक्ता ने  शादी विवाह को आसान व बिना दहेज़ के करने ग़लत रस्मों को ख़तम करने पर अपने विचार वियक्त किये आशिक़ीन कुरैशी ने संगठन को मज़बूत बनाने पर ज़ोर दिया बी ऍम युसूफ कुरैशी ने क़ुरैश भवन की स्थापना और राष्ट्रय स्तर पर चेरिटेबल ट्रस्ट का मुद्दा उठाया हाजी अफसर कुरैशी ने कुरैशी समुदाय की अनेक समस्यायों और उनके निदान पर अपने विचार वयक्त किये। नबी कुरैशी ने ग़रीब बच्चों की शिक्षा में उत्पन्न होने वाली आर्थिक समस्या के सुधर पर ज़ोर दिया सदउल्लाह खान ने ऑनलाइन मीटिंग हर तीसरे माह करने की सलाह दी मश्कूर अब्बास जिला सदर व राष्ट्रय सेक्रेटरी कलम कुरैशी ने संस्था का मुखपत्र जारी करने का मश्वरा दिया निज़ामुद्दीन कुरैशी ने कहा की कुरैशी समुदाय को मीट व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य व्यवसाय  करने  तथा उच्च शिक्षा ग्रहण कर सरकारी नौकरी भी करनी चाहियें उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने कहा लड़कियों के शिक्षा अनुपात के अनुसार लड़कों को भी शिक्षा दिलाई जाये टेक हमारी शिक्षित बेटियों को शिक्षित जीवन साथी मिल सके।  कार्यक्रम के अंत में क़ुरैश कांफ्रेंस के राष्ट्रय अध्यक्ष सभी विचारों व मुद्दों को लिखित रूप में अपने एजंडे में सम्मिलित किया और आगामी जैसे तक सभी पर कार्यान्वयन का भरोसा दिलाया 
इस से पूर्व कांफ्रेंस का एक कार्यक्रम ऐवान ए ग़ालिब में भी हुआ था जिस में शिक्षा के लिए समाज को जागरूक करने पर ज़ोरदिया गया था महिला विंग की इंचार्ज मोईन खलील कुरैशी ने कुरैशी समाज की महिलाओं को शिक्षित करने पर बल दिया था कार्यक्रम के सफल आयोजन में सलीम कुरैशी सहित कई सदस्यों व पदाधिकारियों ने अपना भरपूर योगदान दिया था

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post