महादेवा गाँव जोकीहाट स्थित पुल का संयुक्त निरीक्षण किया





 अररिया संवाददाता • मासुम रजा 

समाहरणालय अररिया जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन०एच०ए०आई०, पी०आई०यू०, पूर्णियाँ के पत्रांक डी-709, दिनांक 14.06.2023 के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया एवं कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, अररिया के द्वारा एन०एच०-327ई पर अवस्थित 75+873, महादेवा गाँव जोकीहाट स्थित पुल का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। संयुक्त जाँच प्रतिवेदन में उल्लिखित किया गया है कि क्षतिग्रस्त पुल के प्रथम स्पैन के बाक्स गार्डर का Middle web के Bottom slab का कंक्रीट Debond हो गया है। साथ ही Middle web में Vertical Crack नीचे से ऊपर तक Devlope हो रहा है, जिस कारण वाहन के परिचालन से क्षतिग्रस्त पुल पूर्ण रूप से ध्वस्त हो सकता है। उक्त क्षतिग्रस्त पुल पर आवागमन शीघ्र बंद करने का अनुरोध किया गया है। 

 उपर्युक्त परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा आदेश जारी कर निम्नांकित निदेश दिये गये हैं :-

क्षतिग्रस्त पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद किया जाता है । 

• किशनगंज से आने वाले भारी वाहन को प्रतिबंधित करने के लिए 'चरघरिया' में हाईट बैरियर लगाया जाएगा।

• इसी प्रकार अररिया से जोकीहाट-बहादुरगंज किशनगंज जाने वाली भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए 'जीरो माईल अररिया' में 24X7 के तर्ज पर 01/04 सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा की जायेगी, जिनका दायित्व होगा कि इन भारी वाहनों को एन०एच०-57 पर ही रहते हुए पूर्णियाँ जीरो माईल एवं दालकोला होते हुए किशनगंज-बहादुरगंज के तरफ परिचालन कराया जायेगा।

• प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन०एच०ए०आई० पूर्णियाँ चरघरिया पर हाईट बैरियर लगवायेंगे। साथ ही चरघरिया एवं अररिया जीरो माईल पर साइनेज लगायेंगे। 

• क्षतिग्रस्त पुल के पास हल्के वाहनों के आवागमन के लिए भेभड़ा चौक से उत्तर जाने वाली सड़क जो कि हड़वा चौक पर वापस आकर एन०एच०-327ई० पर मिलती है, उसका उपयोग किया जा सकता है।

• प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एन०एच०ए०आई० पूर्णियाँ इस पथ में आवागमन को शीघ्र सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त पुल के समीप तत्काल डायवर्सन बनाने एवं निर्माणाधीन पुल को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

• पुलिस अधीक्षक अररिया से अनुरोध किया गया है कि वाहनों को रोकने, हाईट बैरियर की सुरक्षा तथा छोटे वाहनों के नियंत्रित परिचालन हेतु (1) चरघरिया (2) जीरो माईल अररिया (3) भेभड़ा चौक (4) हड़वा चौक पर 24x7 के तर्ज पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।

• अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया/जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया विधि-व्यवस्था के मद्देनजर नियमित अंतराल पर पर्यवेक्षण करेंगे तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post