![]() |
| लापता लड़की प्रियंका |
अररिया: शनिवार 17 जून 2023 को अररिया जिला के आश्रम रोड से प्रियंका नाम की लड़की दिन के 11:00 बजे से गायब हो चुकी है बताया जा रहा है कि प्रियंका कल अपने साथ बैंक का पासबुक आधार कार्ड लेकर काली मंदिर चौक एसबीआई बैंक के लिए निकली थी। इसी बीच वह बैंक से कहां गायब हो गई है पता नहीं लग रहा, वहीं उनके माता-पिता रो-रो कर परेशान है प्रियंका के पिता ने बताया कि सभी कुटूंब रिस्तेदार सब के यहां पता लगाया। लेकिन कोई अता पता नहीं लग रहा है और बताया जा रहा है कि उनका कोई दोस्त भी नहीं है और कोई दुश्मन भी नहीं है
आखिर प्रियंका गई कहां उनके माता-पिता कल से खाना पीना छोड़ कर रात दिन खोज में लगे हुए हैं लेकिन कोई अता पता नहीं लग रहा है उनकी मां बहुत परेशान है थाना में एक आवेदन भी दिया है और नगर थाना के थाना अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि मैं अपनी तरफ से जहां तक होगा खोजबीन करने का काम करूंगा। बताया जा रहा है कि लड़की का नाम प्रियंका उर्फ पूजा है लड़की के पिता का मोबाइल नंबर यह है 8271 760 352 अगर किसी व्यक्ति को मिल जाए तो आप कृपया करके आश्रम रोड वार्ड नंबर 14 मे घर पर लाकर पहुंचा दें, आश्रम रोड में उनके पिता का घर है पिता का नाम उपेंद्र शर्मा मम्मी का नाम लक्ष्मी देवी है
