मुखि़या एवं ग्रामीणों ने नदी कटान को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री एवं प्रतिनिधियों सहित जिला पदाधिकारी से नदी कटान को लेकर मदद की गुहार लगाई




• बंगरा महदीपुर पंचायत के मुखि़या एवं ग्रामीणों ने नदी कटान को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री एवं प्रतिनिधियों सहित जिला पदाधिकारी से नदी कटान को लेकर मदद की गुहार लगाई है 
रिपोर्टर • हयात दानिश 
पूर्णिया: जिला के अमौर प्रखंड अंतर्गत बंगरा महदीपुर रमनी गांव के मुखिया अब्दुल कुद्दुस एवं ग्रामीणों ने मिडिया के माध्यम से गुहार लगाते हुए कहा है कि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम सांसद डॉक्टर जावेद साहब विधायक अख्तरुल इमान साहब पूर्व विधायक सबा जफर साहब जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार इत्यादि से गुहार लगाते हुए कहा है कि रमनी गांव को परमान नदी में विलीन होने से बचाएं नहीं तो एक गांव नदी में विलीन होने की संभावना है वही एक सड़क जो पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को जोड़ती है




वह भी नदी में विलीन होने के कागार पर है जलसंसाधन विभाग द्वारा कटाओ निरोधक कार्य पश्चिम और पूरब के बीच भाग को छोड़ दिया गया अगर बीज वाला कार्य नहीं होती है तो यह दोनों तरफ का किया हुआ कार्य बेकार चले जाएंगे  यहां के ग्रामीणों को कोई लाभ नही मिल पाएंगे वही बीच भाग में कटाव निरोधक कार्य नही  होने पर  स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों मै काफी नाराजगी देखी जा रही है मुखिया अबदुल कुद्दूस ने बताया कि मनरेगा योजना से  कटाव निरोधक कार्य करने देता तो समय पर कार्य पूर्ण होता जलसंसाधन विभाग से  NOC प्रप्त भी हो गया था वहीं मुखिया अबदुल कुद्दुस हर संभव कोशिश करता आ रहा है और करता रहेगा तत्काल स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने दोनो भाग के कार्य हुवे कटाव निरोधक कार्य को नदी  में बहने से एवं कटाव रोकने की मांग की है जनप्रतिनिधि और ग्रामीण ने बीच भाग में जो कार्य नहीं हुआ है उसे पूरा करने की मांग की है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post