मजदूरों के नैता रामाशीष ठाकुर जी याद में श्रद्धांजलि सभा


Repoted By, Pradeep Kumar 

आज स्व रामाशीष ठाकुर जी के याद में शोक सभा किया गया।   अतिपिछड़ा समाज, झुग्गी झोपड़ी फुटपाथ संघ, आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ संघ एवं शहरी कामगार मजदूर यूनियन संघ के तरफ़ से अजय भवन, मछुआ टोली, बंगाली अखाड़ा पटना में स्व रामाशीष ठाकुर जी के प्रो डॉ बीएन विश्वकर्मा जी के अध्यक्षता में शोक सभा मनाया गया। स्व ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबों, मजदूरों, अतिपिछड़ों एवं कमजोर वर्गों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे।वे जमीन से जुड़े सच्चे कर्तव्यनिष्ठ नेता थे।वे हमेशा जीवन भर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पदचिन्हों पर चलते हुए सच्चे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में संघर्षशील रहे हैं। उनके दिल दिमाग में हमेशा सेवा और मदद की आवाज गूंजती रहती थी।वे मिलनसार ईमानदार और इरादे के पक्के नेता थे। इस श्रद्धांजलि और शोक सभा में में मुख्य रूप से भाग लिए श्री गजेन्द्र मांझी, देशरत्न प्रसाद, धीरेन्द्र निषाद, सगुनी राय, प्रदीप कुमार, मोहन प्रसाद, श्रीमती कृष्णा देवी,जीबोधन निषाद, सुरेश कुमार निषाद, विश्वजीत जी, संतोष कुमार, मनोज रंजन निषाद, रविन्द्र सिंह, धर्मसेन ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर आदि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर सभी ने भाग लिए। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके आत्मा को मरणोपरांत शान्ति प्रदान करें। शत् शत् नमन, विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। धीरेन्द्र निषाद प्रदेश प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी बिहार निषाद संघ और अतिपिछड़ा समाज के संघर्षशील कार्यकर्ता।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post