खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलसा




ग्रेटर नोएडा, 09 मई । सेक्टर बीटा-1 में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया।

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा-1 में मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय गैस
सिलेंडर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। हादसे के समय उनका बेटा घर में मौजूद था।


किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आनन-फानन में आग में झुलसे व्यक्ति को
अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


सेक्टर बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्ट

र बीटा-1 स्थित मकान में 43
वर्षीय कैलाश चंद्र पारिक अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ रहते हैं।

कैलाश चंद्र सेक्टर के बीटा प्लाजा में
आइसक्रीम बेचने का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की सुबह कैलाश चंद्र अपने घर में


खाना बना रहे थे, तभी गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कैलाश चंद्र बुरी
तरह झुलस गया। कैलाश चंद के बेटे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और


घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग में झुलसे व्यक्ति


का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने पर
आग लगने से हादसा हुआ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post