भुना गांव वार्ड संख्या 14 डेंग्राटेक क़ब्रिस्तान में हो रहे मिट्टी भराई कार्य, स्थानीय लोगों ने अनियमितता का लगाया आरोप







अररिया: जिला के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायात के भुना गांव वार्ड संख्या 14 स्थित डेंग्राटेक कब्रिस्तान का 9 लाख 31 हजार रुपए की लागत से कब्रिस्तान मे मिट्टी भराई का निर्माण कार्य करना हैं यह कार्य चार वार्ड सदस्यों जिसमे 1 जियोतिष 2 अबू तालिब 3 वसिक 4 खालदा परवीन पति सायक इन सभी वार्ड सदस्यों ने मिलकर कार्य करवा रहा है,लेकिन सभी वार्ड सदस्यों के द्वारा कार्य करने में काफी अनियमितता बरती गई है कब्रिस्तान मे थोड़ी बहुत मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई है, स्थानीय लोगों ने बाकायदा इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी की है, मौके पर सिलावट भी नहीं लगाया गया है वही वार्ड सदस्य खालदा परवीन का पुत्र आशिफ ने कहा है की तुमलोगो को जो करना है करो हमलोग दबंग है और मेरा आगे विभाग से मेनेज करके रखे है वही इस मामले को लेकर दूरभाष से इसकी सूचना मनरेगा विभाग के जे ई अमित कुमार के को देने की कोशिस की गई, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नही दिया

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post