भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन एवं कैंडल मार्च निकाला






• भाजपा मंत्री बृजभूषण सिंह के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन एवं कैंडल मार्च निकाल कर प्रधान मंत्री से लगाई नियाय की गुहार

• संवाददाता - हयात दानिश 


पूर्णिया के आर0 एन0 साव  पर शनिवार को शामके 6 बजे भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष सह भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के विरोध मे कांग्रेस पार्टी के तरफ से पुतला दहन कर जम कर नारे बाजी की गई ज़िला अध्यक्ष श्रीमती इंदु सिन्हा ने कहा कि कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर केस दर्ज होने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया उनके खिलाफ गैर-जमानती पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा सांसद को अभी तक हिरासत में लेकर पूछताछ क्यों नहीं की गई. पहले केस दर्ज भी नहीं हो रही थी किन्तु सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई, आखिर सरकार की मंशा क्या है




 वही ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता एजाज अहमद ने केंद्र सरकार पर सवाल खड़ाकरते हुए कहा की आखिर अभी तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई क्या शक्तिशाली व्यक्ति के लिए कानून अलग है सब जानते हैं कि समिति का गठन मामले को टालने के लिए किया गया है, सच्चाई को उजागर करने का एकमात्र तरीका हिरासत में पूछताछ है, इसके बिना निष्पक्ष जांच अर्थहीन है। इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष दिनकर स्नेही, उपाध्यक्ष उदय कान्त झा, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता एजाज अहमद, डगरुआ अध्यक्ष अफरोज अंसारी, मिथलेश वर्मा उर्फ़ सिंटू युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेख सद्दाम,   ललन साह, सोनल सिंह, सेवादल अध्यक्ष करण यादव, दिलीप कुमार यादव, मनोज शर्मा, शम्स क़ासिद, योगेंद्र यादव, दीपक यादव, असफाक अहमद, राहुल यादव, शतीश कुमार झा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post