अमन चैन से दुकानदारी करना है तो 5 लाख रूपया रंगदारी देना होगा नही तो हत्या





अमन चैन से दुकानदारी करना है तो 5 लाख रूपया रंगदारी देना होगा नही तो हत्या ।

• जोकीहाट , संवाददाता हयात दानिश 

जोकीहाट थाना क्षेत्र के भेभरा चौक स्थित दुकान व मकान भूमि के मामले में दो पक्षों के बीच भयानक खून खराबा का मामला सामने आया है इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं घायलों का इलाज जारी है  घटना को लेकर जोकीहाट थाने में कांड संख्या 203/23दर्ज किया है।
कांड में साइस्ता  पति आसिक ईलाही ग्राम करबोला द्वारा थाना किये केस में कहा है कि दिनांक - 30.04.2023 व रोज
रविवार, समय 09:00 बजे सुबह को भेमड़ा चौक पुल ओवर ब्रिज के निकट हमारा मकान एवं किराना जनरल स्टोर का दुकान है। जो हमारा निज जमीन पर है 
उक्त जमीन पर का फर्जी तरीके से कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।
योजनाबद्ध तरीके से नजरूल  पिता-अहमद हुसैन 
ग्राम करबोला द्वारा
नाजायज मजमा बनाकर हरवे हथियार, लाठी, डंडा, रड, तलवार, दबिया, फरसा से लेश होकर आये एवं अचानक जान लेवा हमला कर दिया नजरूल एवं मो० अफाक आलम कहने लगा कि तुम्हारा पति आशिक ईलाही और मैसुर मोहिद कहाँ है, उसको बुलाओ आज उसका हत्या कर देंगे ।
तब तक हमारा पति आशिक ईलाही और भैसुर मोहिद आ गये, जैसे ही दोनों पर नजर गया, मो० नजरूल एवं मो० आफाक आलम द्वारा जान से मार देने के नियत से हमारा पति एवं भैसुर के सर पर तेज धार दार तलवार से वार कर दिया, जिससे मेरे पति भैसुर
 के सर को घायल कर दिया जिस में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया एवं खून बहने लगा, उसके बाद मोo नसर हमारा ननदोषी शमीम को दबिया से सर पर वार कर घायल कर दिया जिस से वह घटना पर तलमला कर गिर गए काफी खून बहने लगा, जावेद हमारा गोतनी शबनम को रड से सर पर वार किया
 तथा मुझे भी नसर ने जान मारने के नियत से सर पर      मारकर जख्मी कर दिया सभी घायलों के सिर पर चार-पाँच सिलाई लगा हुआ।
 इस बीच मौका पाकर मो० जाहीद हुसैन अबुजर जावेद द्वारा बुरी नियत से बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया, और मेरा पहना हुआ कपड़ा चीड़-फांड़ दिया, जिससे मैं अर्धनग्न हो गई . तब तक मौका पाकर लाठी डंडा एवं रड से हमला कर शरीर के कई हिस्से को जख्मी कर दिया
वही जुगनू के आदेश पर हमारा दुकान लूट लिया, दुकान से सभी सामान लगभग दो लाख रूपये एवं गल्ला से नगद 40,000/-रू0 की लूट कर ली गई
 तकसीर, जावेद, अबुजर द्वारा धमकी दिया गया कि अगर तुमको अमन चैन से दुकानदारी करना है तो पांच लाख रूपया रंगदारी स्वरूप दो नही तो किसी भी सूरत में दुकान नहीं करने देंगे। घटना में शामिल नामजद अभियुक्तों में मोoअफाक आलम आबीद . अवतार . जुगनु अहमद हुसैन
 नसर जाहीद अबुजर
 ममनुन जावेद शाहनाब
तकसीर शमीम अबुशमा 
तनवीर आरिफ 
सभी साकिन करबोला, वार्ड नं0-08, थाना- जोकीहाट शामिल हैं पूर्व में यह लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जिस को लेकर जोकीहाट थाना एव अररिया व्यवहार न्ययालय का जजमेंट भी हमारे पक्ष में है वह लोग लाठी के बल कर हमारी जमीन को कब्जा करने का प्रयास कर रहा है हमेशा जान से हाथ धोने का धमकी दे रहा है।


  


 


, , आये दिन कई संगीन घटना को अंजाम भी दिये हैं, आगे भी घटना की धमकी दे रहे हैं। सभी लोगों का हौशला बुलंद है। आवेदन देने में विलंब का कारण

जख्मी लोगों का ईलाज कराने में व्यस्त रहने के कारण विलंब से आवेदन दे रही हूँ। अतः श्रीमान् से प्रार्थना है कि उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाय. इसके लिए श्रीमान् का सदा आभारी रहूँगी।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post