जोकीहाट, अररिया ( सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता मासुम रेजा ) : 5 मई 2023 को प्रेम प्रसंग के संबंध को लेकर एक 14 वर्षीय लड़की को फांसी लगाकर मार डाला। महलगांव थाना बलवा गांव पंचायत गुरसेल वार्ड नंबर 11 का मामला है बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट स्कूल का ड्राइवर रंजीत नाम का जो गाड़ी चलाता है स्कूल के बच्चों को लेकर आना जाना उसका काम है इसी बीच बलवा गांव के 14 साल की लड़की से बताया जा रहा है पूरे संबंध बनाने के क्रम में लड़की से जोर जबस्ती करने लगा जब लड़की इंकार करने लगी तो लड़की को फांसी लगाकर मार डाला जब लड़की के पिता को मालूम हुआ वह बाहर था घर पहुंचा दो देखा कि लड़की फांसी पर लटक रही है तभी आनन-फानन में थाना को सूचित किया पुलिस प्रशासन शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला का नाम रंजीत जो दलमालपुर गांव का रहने वाला है वह प्राइवेट स्कूल का गाड़ी चलाता है मृतक के पिता ने रंजीत के नाम से थाने में एफ आई आर दर्ज करवाया है
