उप विकास आयुक्त अररिया के अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न







समाहरणालय अररिया 
जिला जनसंपर्क कार्यालय 
  संवाददाता - मासुम रेजा 
दिनांक- 20 मई 2023
उप विकास आयुक्त अररिया, श्री मनेाज कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परमान सभागार स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में नियमित टीकाकरण, एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, वीएचएसएनडी के सफल क्रियान्वयन व मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी मामलों की गहन समीक्षा की गयी। आगामी जून महीने में संचालित सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे एवं मलेरिया महीने के तहत संचालित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में संस्थागत प्रसव व एएनसी जांच से जुड़ी उपलब्धि में बीते माह की तुलना में अपेक्षित सुधार हुआ है। प्रथम तिमाही में जहां 61.12 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की  एएनसी जांच संभव हुआ। वहीं चतुर्थ एएनसी की उपलब्धि 82.83 फीसदी रही है। संस्थागत प्रसव संबंधी मामलों में उपलब्धि 53 प्रतिशत रहा है। नियमित टीकाकरण मामले में अपेक्षित सुधार की जानकारी बैठक में दी गई। इसी तरह बीते अप्रैल माह कुल 3253 वीएचएसएनडी साइट संचालित करते हुए इसके माध्यम से जरूरी सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाये जाने की जानकारी बैठक में दी गयी। बैठक में आगामी 01  से 15 जून तक जिले में संचालित सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा की सफलता पर चर्चा की गई। डीआईओ डॉ मोईज ने डायरिया को बाल मृत्यु का बड़ा कारण बताया। उन्होंने ओआरएस व जिंक के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं समुदाय स्तर पर इसकी उपलब्धता को बढ़ावा देना अभियान का उद्देश्य बताया। वहीं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा बारिश के दिनों में लोगों को मलेरिया के प्रकोप से बचाने के लिये जलजमाव व नालों में टेमीफोस के छिड़काव के साथ संभावित फाइलेरिया रोगी की खोज के लिये संचालित होने वाले नाइट ब्लड सर्वे कार्य की जानकारी दी।उप विकास आयुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने ने कहा कि सेवाओं की बेहतरी के लिये अधिकारी व कर्मी को एक संकल्प के साथ काम करना होगा। इससे बेहतर परिणाम संभव है। हाल के दिनों में स्वास्थ्य मामलों में अपेक्षित सुधार हुआ है। लेकिन इसे और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व टीबी मुक्त भारत अभियान का महत्वपूर्ण बताते हुए टीबी मरीजों के प्राइवेट नोटिफिकेशन में तेजी लाने के साथ मातृत्व शिशु स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम को ज्यादा प्रभावी बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। वहीं जिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अब तक जन आरोग्य समिति का गठन नहीं हो सका है। ऐसे स्थानों पर माह के अंत तक समिति गठित करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ राजेश कुमार, डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह, डीआईओ डॉ मोईज, सीडीओ डॉ वाईपी सिंह, डीपीएम संतोष कुमार, डीएमएनई पंकज कुमार सहित सभी एमओआईसी, बीएचएम व संबंधित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post