निषाद समाज और अतिपिछड़ा समाज के प्रखर नेता और वार्ड नं 32 कंकड़बाग के दो बार वार्ड पार्षद रहे 69 वर्षीय श्री तोता चौधरी निषाद जी का निधन




संवाददाता • राहुल कुमार 

बहुत ही दुखत समाचार।    पटना / बिहार                  निषाद समाज और अतिपिछड़ा समाज के प्रखर नेता और वार्ड नं 32 कंकड़बाग के दो बार वार्ड पार्षद रहे 69 वर्षीय श्री तोता चौधरी निषाद जी के आज भोरे में निधन हो गया है।वे माले पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।वे पटना मध्य विधानसभा क्षेत्र से माले से एक बार चुनाव भी लडे थे लेकिन पराजित हो गए थे।वे पूर्व में बिल्डिंग मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भी बनें थे। काफी संघर्षशील व्यक्ति थे।वे निषाद समाज, अतिपिछड़ा समाज और अन्य कमजोर वर्गों के लिए बुलंद आवाज और मसीहा थे।वे काफी वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनके आकस्मिक निधन पर पूरे निषाद समाज और कमजोर वर्गों में दुःख की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री ई0 हरेंद्र प्रसाद निषाद, प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी श्री धीरेन्द्र निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश सहनी, मनोज कुमार चौधरी, दिलीप कुमार निषाद, संजय कुमार सहनी, पप्पू कुमार सहनी, विनोद कुमार सहनी,अजय कुमार, जितेन्द्र प्रसाद निषाद सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, उनके प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। शत् शत् नमन, विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम् शान्ति ओम् शान्ति। पूर्व पार्षद श्री तोता चौधरी जी अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा,तब तक तोता चौधरी जी आप का नाम रहेगा, 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post