सांसद प्रदीप कुमार सिंह जोकीहाट पहुंचे प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक




• सांसद प्रदीप कुमार सिंह जोकीहाट पहुंचे प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक 

• सांसद द्वारा जोकीहाट प्रखंड कार्यालय में की समीक्षात्मक बैठक, जनता की परेशानी दूर करने का दिया निर्देश
संवाददाता - मासुम रेजा 

जोकीहाट, अररिया । जनता औऱ जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मिल रही शिकायत पर मंगलवार को अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह जोकीहाट प्रखंड पहुंचे। वहां जोकीहाट नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों में बरती गई अनियमिताओं की सही जानकारी ली। जिसके बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जोकीहाट प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के निष्पादन में हो रही देरी का कारण पूछने के साथ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में भी जानकारी ली। सांसद ने बैठक के दौरान मौजूद सभी अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन एंव जनता की परेशानियों को दूर करने का दिशा- निर्देश भी दिए।

बैठक के उपरांत सांसद प्रदीप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, बीते कुछ महीनों से जोकीहाट की जनता औऱ पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एंव कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। जनता से लेकर जनप्रतिनिधि तक इन अधिकारियों के कामकाज के तौर तरीके से तंग थे। विकास कार्यों में लगातार अनियमिताओं की भी जानकारी मिल रही थी। लिहाजा प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के संग बैठक कर विकास कार्यों का लेखा-जोखा लिया। जिसमें उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष सही तरीके जनसमस्याओं के सही तरीके से निपटाने का सख्त निर्देश दिया। सांसद ने बातचीत के दौरान बताया इस महीने के अंत तक इसी तरह जिले के सभी प्रखंड कार्यालय जाकर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे। जिले के सांसद होने के नाते विकास कार्यों में आने वाली हर बाधा को दूर करना मेरा धर्म है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post