अररिया। आज दिनांक:-17/05/2023रोज बुधवार, दिन के 11:00बजे , स्थान:-ओम नगर, वार्ड न०-08, जिला कार्यालय- राष्ट्रीय जनता दल अररिया में प्रदेश द्वारा निर्देशित प्रखण्ड स्तरीय "अम्बेडकर परिचर्चा" कार्यक्रम को सफल बनाने के राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अररिया जिला के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं राजद के समर्पित नेतागण ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि प्रदेश राजद के निर्देश पर अगामी 21मई से लेकर 28मई तक अररिया जिला के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय "अम्बेडकर परिचर्चा" आयोजित की जानी है, जिसमें प्रत्येक पंचायत से चार-चार चयनित प्रतिनिधि इस परिचर्चा में भाग लेंगे, परिचर्चा के सफल आयोजन के लिए रानीगंज, भरगामा ,फॉरबिसगंज,जोकीहाट,पलासी, प्रखंड का प्रभार माननीय मंत्री शहनवाज आलम एवं अररिया, नरपतगंज, सिकटी, कुर्साकांटा प्रखंड का प्रभार पूर्व सांसद सरफराज आलम को दी गई है। प्रत्येक प्रखंड में कार्यक्रम की तैय्यारी प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी। वक्ता के रुप में प्रदेश द्वारा चयनित नेता अम्बेडकर के समाज निर्माण पर अपना विचार रखेंगे। बैठक में वरिष्ठ नेता सरवर आलम, प्रधान महासचिव मनोज विश्वास, राजद नेता अविनाश आनंद, पूर्व प्रत्याशी शत्रुघन मंडल, पूर्व प्रत्याशी अविनाश मंगलम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लवली नबाब, युवा जिलाध्यक्ष गौरव राय बिट्टू, जिला उपाध्यक्ष लाल मोहन यादव, अमित पूर्वे, राजु यादव, जिला प्रवक्ता राम नारायण विश्वास, जगदीश झा गुड्डू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव राशिद रुमी, गोविंद राम, बालकृष्ण रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, सरोज कुमार, दिनेश विश्वास, हेम नारायण यादव, धनंजय यादव, शम्सरेजा लड्डू,नगर अध्यक्ष सुधिर यादव मौजुद रहे। पार्टी की विचारधारा में अपनी आस्था रखते हुए बसंतपुर पंचायत के निवासी अरवा चावल संघ के जिलाध्यक्ष मो० नसीम ने जिलाध्यक्ष के हाथों दल की सदस्यता ग्रहण की।




