पटाखा फोड़ने को लेकर बारातियों और सारातियों में विवाद मारपीट फायरिंग दूल्हा सहित चार लोगों को बनाया बंधक
• संवाददाता - हयात दानिश
अररिया/ पूर्णिया। अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौकता पंचायात के पैचेली गांव में विवाह के शुभ मुहूर्त पर पटाखा फोड़ने को लेकर बारातियों और सारातियों मे विवाद एव मारपीट की घटना प्रकाश में आया है जिसको लेकर रमानन्द विश्वास पिता लटेशवर विश्वास ग्राम तरोना प्रखंड अमौर ने महलगांव थाना में आवेदन देकर कहा मेरे भतीजा अविनेश कुमार विश्वास का शादी में जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौकता पंचायात के पैचेली गांव लगभक दो बजे रात्रि बारात लेकर पहुँचे जहाँ हिन्दू रीतिरिवाजों के अनुसार कार्यक्रम चल रहा था इसी बीज कुछ बच्चो ने पटाखा फोड़ दिया जिसको लेकर दोनों पक्षों में काफी विवाद हो गई इसी बीज सियाराम विश्वास,दीपक कुमार, पिंकेश कुमार,पप्पू कुमार सहित लगभग 10 लोग जबरन गाली गलौज करने लगे ओर मारपीट करना शरू कर दिया शादी स्थल पर काफी हरकंप मचगया एंव फायरिंग करते हुए पॉकेट से 50000 रुपये निकाल लिया फायरिंग के बाद बाराती काफी डर गए
उपर्युक्त सभी लोग दूल्हा अविनेश कुमार विश्वास,चमन लाल विश्वास,नीलेश कुमार विश्वास,सभी ग्राम तरोना थाना जलालगढ़ एवं रधानन्द विश्वास ग्राम मजलिसपुर थाना पलासी को हथियार के बल पर मारपीट करते हुए दूल्हा वाला चार चक्का वाहन जिसका गाड़ी संख्या BR11B0535 को अज्ञात जगहों पर लेजाकर दूल्हा सहित चार लोगों को बांध कर मारपीट की गई वही पीड़ित सभी लोगों ने महलगांव थाने में आवेदन देकर नियाय की गुहार लगाई