कप्तान संजीव सुमन के कुशल मार्ग निर्देशन में चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रसेन सैनी व उप निरीक्षक संजय कुमार आर्य किसी भी घटित घटना को लेकर बड़ी तत्प्रता और तल्लीनता के साथ लग जाते और घटना का खुलासा कर अपराधी को बेनकाब कर जेल भेज देते
चरथावल थानाप्रभारी राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम ने मात्र कुछ घंटे में ही दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस महकमे का किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। कानून व्यवस्था और बेहतर बनाए रखने के लिए एक टीम वर्क भावना के साथ चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व उनकी टीम में इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रसेन सैनी व उपनिरीक्षक संजय कुमार आर्य अपने कप्तान संजीव सुमन के कुशल मार्ग निर्देशन में किसी भी घटित घटना को लेकर बड़ी तत्परता और तल्लीनता के साथ लग जाते हैं और घटना का खुलासा कर अपराधी को बेनकाब कर जेल भेज देते हैं आज भी चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा व इंस्पेक्टर कराई चंद्रसेन सैनी वे उपनिरीक्षक संजय कुमार आर्य ने कड़ी मेहनत कर मात्र 24 घंटे में दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस महकमे का नाम रोशन किया है। आज पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता में बताया कि चरथावल थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घण्टे के अन्दर दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।थाना चाथावल पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित को डेरे वाली मस्जिद मौ0 चौहटटा कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 07.04.2023 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा नाबालिग पीडिता के साथ दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में गम्भीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना चरथावल पुलिस द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 08.04.2023 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
उवैश पुत्र मेहराज निवासी मौ0 चौहटटा कस्बा व थाना चरथावल मुजफ्फरनगर हैं।
