शाहपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया ने एक बार फिर अवैध नशे पर लगाम लगाते हुए भारी मात्रा में नशे का साजो सामान किया बरामद
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल मार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा वे हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया एक टीम वर्क की भांति मेहनत से काम कर रहें हैं और इनकी लाजवाब पुलिसिंग से क्षेत्र में अपराध शून्य की और तथा अवैध नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर नशे के कारोबारियों को जेल भेजने का काम कर रहे हैं इसी मेहनत ने शाहपुर क्षेत्र की जनता को प्रभावित किया हुआ है तथा बदमाशों व नशे के कारोबारियों में खौफ पैदा किया हुआ हैं।हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया का जोश जुनून वाकई में काबिले तारीफ हैं।शाहपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया उनकी टीम ने एक सराहनीय व प्रशंसनीय कारनामें को अंजाम देते हुए अवैध नशे के कारोबारी की नाक में नकेल डालते हुए उसके कब्जे से काफी मात्रा में अवैध नशे का सामान भी बरामद किया है।शाहपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हरसौली चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व उनकी टीम ने आज भी एक गूडवर्क को अंजाम देते हुए एक अभियुक्त के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर गिरफ्तार किया हैं।हरसौली चौकी प्रभारी मोहित कुमार तेवतिया ने अवैध मादक पदार्थ 1100 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त मौ०रहीश उर्फ रहीशु पुत्र याकूब निवासी हरसौली को हरसौली खतौला रोड से गिरफ्तार किया है। शाहपुर पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है।
