नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को DRDA सभागार में गोपनीयता की शपथ दिलाई गई



सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता मासुम रेजा 

समाहरणालय अररिया
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
    
अररिया अनुमंडल अंतर्गत नगर पंचायत जोकीहाट एवं रानीगंज तथा फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत नगर परिषद फारबिसगंज एवं जोगबनी तथा नगर पंचायत नरपतगंज के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी श्री शैलेश चंद्र दिवाकर द्वारा सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों शपथ दिलाया गई। वहीं फारबिसगंज अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार अलबेला ने सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को शपथ दिलाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया द्वारा बताया गया कि नगरपालिका अधिनियम की धारा-21 के तहत नगर पंचायत रानीगंज, जोकीहाट के सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु माननीय मुख्य पार्षद द्वारा नामित सदस्यों को आज गोपनीयता की शपथ दिलायी गई है। मौके पर संबंधित क्षेत्र के माननीय मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद नगर कार्यपालक पदाधिकारी, फारबिसगंज में अवर निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कृष्ण आदि मौजूद थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post