मासुम रेजा, संवाददाता सीमांचल एक्सप्रेस
समाहरणालय अररिया
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
उद्योग विभाग, अररिया के तत्वावधान में INVEST IN ARARIA-2023 का आयोजन 21 मार्च 2023 खेल भवन, अररिया में किया जायेगा। जिसको लेकर पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निर्धारित है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी, अररिया द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुति, दर्शकों के साथ इंटरेक्शन, निवेशकों और उद्यमियों वक्ताओं द्वारा अनुभव साझा, सफल वक्ताओं और दर्शकों के साथ संवाद कार्यक्रम निर्धारित है। इस संबंध में महाप्रबंधक उद्योग द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में जिले के सभी छोटे एवं बड़े उद्यमी भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अररिया की धरती पर उद्यमी बनकर अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपके पास जो है उस पर बड़ा व्यापार किया जा सकता है। इसमें उद्योग विभाग द्वारा आपका पूर्ण सहयोग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि INVEST IN ARARIA-2023 कार्यक्रम में अवसर का उपयोग कैसे करें, उद्यमी कैसे बनें, बिहार स्टार्टअप नीति, टेक्सटाइल एवं क्लॉथ नीति आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
