इन्वेस्ट इन अररिया 2023 का उद्घाटन DM श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया




सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता • मासुम रेजा 

समाहरणालय अररिया
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
        
अररिया जिले में इनवेस्ट इन अररिया 2023 का आयोजन आज खेल भवन, अररिया में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अररिया ने की। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता श्री राज मोहन झा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अररिया श्री कृष्ण कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री देवेंद्र प्रताप शाही, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीमती सोनी कुमारी, वाणिज्य कर आयुक्त, अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, अररिया, वरीय उप समाहर्त्ता बैंकिंग, अररिया के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उद्योग विभाग से लाभांवित उद्यमी एवं अररिया जिले के उद्योगपति, सभी वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में उद्यमी एवं निवेशकों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तथा निवेशकों के अनुकुल इको सिस्टम तैयार करने की जानकारी दी गई।सम्मेलन में पी०पी०टी० एवं नुक्कड़ नाटक के मदद से उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं MMUY, PMEGP, PMFME, SIPB, START-UP वस्त्र एवं चर्म नीति की जानकारी दी गई। इस सम्मेलन में उद्यमियों को अपनी विचारों एवं सुझाओं को साझा करने का मौका भी मिला कुछ उद्यमियों द्वारा सफलता की कहानी साझा की गई। कुछ निवेशकों द्वारा जिले में अपनी इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया गया। जिसमें भदोई उ0प्र0 के कारपेट/जुट उत्पाद निर्माण इकाई के संचालक शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों/निवेशकों को संबोधित करते हुए कहां की नए उद्योग की स्थापना में में उद्यमियों को जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त, उद्योगपति श्री अशोक चौधरी श्री गोपाल गोलछा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उद्योग विस्तार पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार झा के  द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post