हरिद्वार के ऐतिहासिक 'मेगा ड्राइंग कंपटीशन' का परिणाम हुआ घोषित




हरिद्वार
 • स्वच्छ हरिद्वार, हरित हरिद्वार' थीम को लेकर 42 केंद्रों पर 11230 प्रतिभागियों द्वारा की चित्रकारी

• हरिद्वार के ऐतिहासिक 'मेगा ड्राइंग कंपटीशन' का परिणाम हुआ घोषित

• जीजीआईसी ज्वालापुर की बारहवीं की छात्रा आकांक्षा ने सीनियर वर्ग तथा सेंट मैरी के कक्षा छह के छात्र देव सिंह ने किया जूनियर वर्ग में टॉप

• स्वच्छ हरिद्वार, हरित हरिद्वार' थीम को लेकर 42 केंद्रों पर 11230 प्रतिभागियों द्वारा की गई चित्रकारी

सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - संजय कुमार चौधरी 

हरिद्वार 8 फरवरी। हरिद्वार में पहली बार आयोजित 'मेगा ड्राइंग कंपटीशन' का बहुपतीक्षित परिणाम घोषित हुआ जिसमें जीजीआईसी की बारहवीं की छात्रा आकांक्षा ने सीनियर वर्ग व सेंट मैरी के छठवीं के छात्र देव सिंह द्वारा जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग से सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर के देवेश भारद्वाज द्वितीय, गायत्री विद्यापीठ के रोहित यादव तृतीय के साथ आनंदमई सेवा सदन की एकता थपलियाल, एसएमपीएस जगजीतपुर की वैष्णवी, पन्नालाल भल्ला कॉलेज की वंदना, मिथलेश सनातन धर्म के सुमित सक्सेना, म्युनिसिपल इंटर कालेज ज्वालापुर की मिसवा, राष्ट्रीय इंटर कालेज की अनुराधा के साथ रामधनी इंटर कालेज की छात्रा दीक्षा रावत को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसी तरह जूनियर वर्ग से पार्थ सारथी स्कूल के कार्तिक शर्मा ने द्वितीय, आर्यन हेरिटेज की सादिया अंसारी ने तृतीय स्थान पाकर विद्या विहार अकादमी की आध्या, आरडी इंटर कालेज की कनिष्का, दून पब्लिक स्कूल के प्रांजल, शिवडेल स्कूल की इशिता ओझा, अचीवर होम्स की अनुष्का पारचे, तरुण हिमालय स्कूल की ज्याना जैन के साथ राजकीय कन्या हाई स्कूल कनखल की इशिका द्वारा सांत्वना पुरस्कार की श्रेणी में सफलता हासिल की। नगर निगम हरिद्वार और ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा संचालित उज्जवल हरिद्वार अभियान के अंतर्गत 30 जनवरी को हरिद्वार की पहली ऐतिहासिक 'मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता' आयोजित हुई जो हरिद्वार के 42 केंद्रों पर एकसाथ आयोजित की गई जिसमें 11230 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह जानकारी प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक व नगर निगम हरिद्वार के ब्रांड एंबेसडर ग्रीनमैन विजयपाल बघेल द्वारा मीडिया संवाद के दौरान दी, उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र स्तर के सभी सफल प्रतिभागियों को शीघ्र ही भव्य आयोजन में पुरस्कृत किया जाएगा तथा विद्यालयी स्तर का सम्मान समारोह विद्यालयों में ही आयोजित होंगे।

बघेल द्वारा इस अवसर पर आगे बताया गया कि सभी केंद्रों पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विद्यालयी स्तर पर भी परिणामों की घोषणा हो गई है, मूल्यांकन विद्यालयी स्तर से लेकर विशेषज्ञों की विशेष टीम द्वारा किया गया। जिसमें थीम के लिए 30 अंक, चित्रकारी के लिए 20 अंक, स्पष्टता के लिए 10 अंक, प्रेरणादाई संदेश के लिए 10 अंक, रचनात्मकता के लिए 10 अंक, आकर्षण क्षमता के लिए 10 अंक तथा सुन्दर लिखावट के लिए भी 10 अंको का निर्धारण कर मूल्यांकन के मानक तय किए गए। पूरे नगर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता का संयोजन ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक कार्यक्रम क्रियान्वयन रंजीत सिंह ने तथा ज्वालापुर जोन से कुलदीप खंडेलवाल, भूपतवाला से आशीष गौर, कनखल से हेमा भंडारी तथा मायापुर जोन के प्रभारी विनोद मित्तल रहे। नगर निगम हरिद्वार की महापौर अनिता शर्मा व नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के साथ आठों सफाई निरीक्षक और सभी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भूमिका अग्रणी रही। गायत्री विद्यापीठ से जूनियर वर्ग में अंकित पंत प्रथम, पूनम घोष द्वितीय, निमिता तृतीय तथा अंजली जोशी, युगांशी वैष्णव, कृष वर्मा,सृष्टि रावत के साथ उज्जवल शर्मा सांत्वना के लिए चयनित किए गए और सीनियर वर्ग में रोहित यादव प्रथम, दिव्या द्वितीय, वैष्णवी गुप्ता तृतीय स्थान पाकर रिसिका शर्मा, अनुष्का कुकरेती, शिवांगी शर्मा, आशा वासुदेवा, सृष्टि व्यास सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुईं। विद्या विहार अकादमी में जूनियर वर्ग से आध्या राणा प्रथम, सृष्टि यादव द्वितीय, पीहू चौहान तृतीय तथा आयुष धीमान, राघव गौर, नेहा वर्मा, यशिका गुप्ता व करनिया बंसल सांत्वना हेतु चुनीं गईं।

स्वामी नित्यानंद शिशु मंदिर से जूनियर वर्ग के लिए जानवी राजपूत प्रथम, प्रियंका पांडे द्वितीय, दीक्षा राजपूत तृतीय तथा काजल राजपूत, सृष्टि गुप्ता, राधा पांडे, साक्षी सिंह व माधव पसरीचा सांत्वना पुरस्कार विजेता बनीं। रामधनी देवी अकादेमी से जूनियर वर्ग से कनिका प्रथम, नैना झा द्वितीय, वर्षा रानी तृतीय तथा तान्या कुमारी, मानवी वर्मा, आदित्य कुमार, अंश कुमार व अंशिका कुमारी सांत्वना के लिए चयनित हुए साथ ही सीनियर वर्ग के लिए दीक्षा रावत प्रथम, खुशी दितीय, खुशी विष्ट तृतीय, कशिश शर्मा, तनुजा नेगी, निकिता द्विवेदी, वंशिका तथा नेहा बर्मन सांत्वना के लिए चयनित हुए। ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल के जूनियर वर्ग हेतु सिद्धार्थ ओसवाल प्रथम, आराधना जुआल द्वितीय, अक्षरा निवार तृतीय के साथ मानवी बड़ौनी, आर्यन नेगी, अंकित राणा, अंशिका कश्यप तथा अभिनव सांत्वना पुरस्कार हेतु इनका चयन हुआ। पाइनक्रेस्ट चिल्ड्रन एकेडमी से तन्वी सिंह प्रथम, लव नागर द्वितीय, देव मलिक तृतीय तथा आरुष हलदर, पीयूष धीमान, कनक सिंह, पीहू गर्ग तथा अनन्या सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित करने के साथ तरुण हिमालय इंटर कॉलेज के जूनियर वर्ग से तांशू थापा प्रथम, तन्वी दितीय, निशा रावत तृतीय के साथ खुशी, नेहा, शैली, आकांक्षा तथा हिमानी सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित हुई। इसी तरह ऊद्धेश्वर पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग से कृष्णा दीवान प्रथम, माही अंसारी द्वितीय, कंगना शर्मा तृतीय तथा वंशिका, आयुषी नेगी, राजकुमार, लीजा सारा, नूपुर सांत्वना सम्मान के लिए चयनित होकर इसी विद्यालय के सीनियर वर्ग हेतु हर्षिता माचल प्रथम, अंशु राजपूत द्वितीय, पंकज पाल तृतीय के अलावा सांत्वना के लिए अवी चौहान, आमोद गुप्ता, वैश्णवी वर्मा, वंशिका चौहान तथा सौरव गिरी आदि रहे। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के जूनियर वर्ग से अजीत सिंह प्रथम, सिमरन द्वितीय, माही राही तृतीय तथा अवंतिका, नैंसी, रुद्रांश, श्लोक रस्तोगी, राधिका को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित करते हुए इसी विद्यालय के सीनियर वर्ग हेतु अनुराधा को प्रथम, मंतशा द्वितीय, अंशिका तृतीय के अलावा केसर कोरी, दीपिका, अनुष्का, हिमांशी तथा प्रांसी को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post