गाजियाबाद: कोर्ट परिसर, में तेंदुए का कहर, परिसर में जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपटा तेंदुआ




सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - संजय कुमार चौधरी 

गाजियाबाद। गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद कई लोगों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायलों में से चार लोगों को संजय नगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया।


जानकारी के मुताबिक, शाम 4:10 पर कचहरी में आईएमटी की तरफ से अचानक तेंदुआ घुस आया था। जिसके बाद पहली मंजिल पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में घुस गया। सीजेएम कोर्ट के ऑफिस न.050-के सामने जूते पोलीस करने वाले पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपट्टा मारा है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। तेंदुए को देख पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई।

तेंदुए की खबर मिलते ही अपने-अपने न्यायालयों में काम कर रहे 15 से ज्यादा जज अपने-अपने रेस्ट रूम/कार्यालय के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिए। करीब आधा घंटे बाद पुलिस इस बिल्डिंग में दाखिल हुई। इसके बाद सभी जजों को पुलिस सिक्योरिटी में बिल्डिंग से बाहर निकाला गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। जिसमे वकील घायल हो गए।


करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल, पिंजरा लेकर आई है। वन कर्मियों का कहना है कि अदालत खाली कराने के बाद ही प्रथम तल से सीढ़ी के रास्ते से निकालने का प्रयास किया जाएगा। क्योंकि अगर अभी सीढ़ी के दरवाजे को खोल दिया जाए तो किसी और पर भी हमला कर सकता है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post