डी आर डी ए सभा भवन में बाल श्रम, बाल विवाह और बाल व्यापार के विषय पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया




सीमांचल एक्सप्रेस • संवाददाता - मासुम रेजा 

अररिया: बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल व्यापार के विषय पर आज समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी अररिया, श्रीमती इनायत खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अररिया, श्री अशोक कुमार सिंह  ने की। प्रशिक्षक के रूप में यूनिसेफ के मोहम्मद सैफ एवं श्री योगेंद्र प्रसाद गौतम राज्य संयोजक सीसीएचटी बिहार पटना उपस्थित थे। कार्यशाला में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस अधिकारी फारबिसगंज, सेनानायक एसएसबी 52 वीं वाहिनी अररिया, 56 वीं वाहिनी बथनाहा, सिविल सर्जन अररिया, श्रम अधीक्षक अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया, अध्यक्ष सदस्य बाल कल्याण समिति अररिया, जिला समन्वयक तटवासी समाज न्यास अररिया, अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, थानाध्यक्ष जीआरपी जोगबनी और अररिया जिले के सभी थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षक यूनिसेफ से आए मोहम्मद सैफ ने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल व्यापार से संबंधित कानून के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोध में कहा कि कानून के साथ-साथ इस कार्य को अपने भावना के साथ काम करें तथा पंचायत में गठित बाल संरक्षण समिति की बैठक नियमित रूप से करते हुए उनकी भी भागीदारी लेने का ऐसे कार्यों में प्रयास करें।पुलिस अधीक्षक ने सभी बालकल्याण पुलिस पदाधिकारी को इससे जुड़े कानून संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तार पूर्वक समझने की बात कही तथा अपने-अपने थाना में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का बैनर नंबर सहित लगाने का निर्देश दिया। कार्यशाला का संचालन श्री संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती ने किया, वही अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post