केजरीवाल सरकार के अन्याय अब बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान: बिधूड़ी



♦️• केजरीवाल सरकार के अन्याय अब बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान: बिधूड़ी

♦️• झूठे वादों से किसान मायूसदिल्ली देहात क्षेत्र बुरी तरह पिछड़ा

♦️• भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा बना रहा है आन्दोलन की रूपरेखा

 

नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा ने लगातार उपेक्षा और धोखे के कारण केजरीवाल सरकार के खिलाफ आन्दोलन का बिगुल बजा दिया है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के किसानों के साथ अन्याय किया है और अब इसे और सहन नहीं किया जाएगा।

भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक आज रोहिणी में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने और अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत ने की। बैठक में केजरीवाल सरकार की निंदा की गई कि उसने दिल्ली के देहात और किसानों के साथ झूठे वादे करके उन्हें ठगा है।

किसान नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने घोषणा की थी कि किसानों को एमएसपी पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त दिल्ली सरकार देगी। असल में तो उन्होंने यह झूठ बोला था कि दिल्ली सरकार यह राशि किसानों को दे रही है जबकि आज तक यह राशि नहीं मिली। इसी प्रकार पिछले साल बारिश के कारण हजारों किसानों की फसल तबाह हो गई थी और दिल्ली सरकार ने बड़े जोर-शोर से मुआवजे का ऐलान किया था। यह मुआवजा आज तक नहीं दिया गया।

पिछले आठ सालों में दिल्ली के किसानों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। वादा करके भी लाल डोरा नहीं बढ़ाया गया। राजधानी में किसानों को बिजली पर कोई सबसिडी देना तो दूरउन्हें ट्यूबवैल के लिए कनेक्शन ही नहीं दिया जा रहा। जहां कनेक्शन हैवहां कमर्शियल रेट वसूल किए जा रहे हैं। ट्रेक्टर और अन्य कृषि संयंत्रों पर कोई सबसिडी नहीं दी जा रही। ट्रेक्टर को केवल दिल्ली में कमर्शियल वाहन घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी किसान की मृत्यु होने पर उसके वैध उत्तराधिकारियों के नाम पर उसकी जमीन का म्युटेशन भी केजरीवाल सरकार ने बंद कर दिया है जिससे किसान के वारिसों के नाम जमीन ट्रांसफर नहीं हो रही। केजरीवाल सरकार ने जमीन के अधिग्रहण के बाद वैकल्पिक आवासीय प्लॉट देने की योजना को बंद कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी और सीवर जैसी नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इन क्षेत्रों में कोई पार्कस्कूल-कॉलेज तक नहीं खोला गया। दिल्ली सरकार की उपेक्षा के कारण दिल्ली देहात पूरी तरह पिछड़ गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का किसान अब इस उपेक्षा और अन्याय को और बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ बड़े आन्दोलन की रूपरेखा बना रहा है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post