शॉर्टकट से देश नहीं चल सकता, विजन जरूरी: PM नरेंद्र मोदी




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि शॉर्टकट राजनीति से देश का भला नहीं होगा। हमें लॉन्ग टर्म विजन की जरूरत है। उन्होंने नेताओं से कहा कि वह विकास के साथ ही चुनाव जीत सकते हैं। उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले टैक्स चुकाने वालों का पैसा भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति में नष्ट हो जाता था, लेकिन उनकी सरकार देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री नागपुर में थे जहां उन्होंने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण और एम्स की भी शुरुआत की। इसके अलावा नागपुर-मुंबई ‘समृद्धि एक्सप्रेसवे’ की शुरुआत की। यह महाराष्ट्र के 24 जिलों को जोड़ेगा। नागपुर मेट्रो में प्रधानमंत्री ने यात्रा भी की और इसके लिए खुद टिकट भी खरीदा। इस दौरान वह आम यात्रियों से भी मिले। पीएम मोदी ने नागपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सतत विकास और स्थायी समाधान की जरूरत है, ताकि हम सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की प्रगति के रास्तों का अनुकरण कर सकें, जिन्हें कभी गरीब माना जाता था. पीएम मोदी ने नागपुर में 75,000 करोड़ रुपये से अधिक की तमाम परियोजनाओं की शुरुआत की. इसमें 1500 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय रेल परियोजनाएं, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वन हेल्थ (एनआईओ), नागपुर और नाग नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना, नागपुर शामिल हैं. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने आज नागपुर से बिलासपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने नागपुर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया. साथ ही दूसरे चरण की आधारशिला रखी.

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post