CM बनते ही सुक्खू का ऐलान, पहली ही बैठक में पुरानी पेंशन




हिमाचल प्रदेश ( एजेंसी )
चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा, ‘हमने 10 गारंटी दी हैं और हम उन्हें लागू करेंगे। हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे। पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे।’ कांग्रेस ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लाने का वादा किया था। अब छत्तीसगढ़, राजस्थान के बाद हिमाचल तीसरा राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार होगी। समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। मुकेश अग्निहोत्री (60) को डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई गई। वह राज्य के पहले डिप्टी CM हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के गिले-शिकवे शपथ ग्रहण समारोह में धुलते दिखे। मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं सांसद प्रतिभा सिंह का राहुल गांधी ने खुद मंच पर गले लगाकर स्वागत किया। किसी अन्य नेता को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई। सरकार में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post