भूपेंद्र आज फिर बनेंगे गुजरात के CM




गुजरात ( एजेंसी ): बीजेपी के नेता भूपेंद्र पटेल सोमवार को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटेल के साथ कुछ नए मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि मंत्री पद के लिए बीजेपी को जाति और क्षेत्रीयता का संतुलन कायम करना होगा। विधायक कनू देसाई, राघवजी पटेल, ऋषिकेश पटेल, हर्ष सांघवी, शंकर चौधरी, पूर्णेश मोदी, मनीषा वकील कैबिनेट की दौड़ में हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post