चारपहिया वाहन से नेपाली शराब के साथ एक युवक हुआ गिरफ़्तार




चारपहिया वाहन से नेपाली शराब के साथ एक युवक हुआ गिरफ़्तार
*जोकीहाट से अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट*
जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिकटिया हाट से एक चारपहिया वाहन से एक बोतल नेपाली शराब बरामद किया। जोकीहाट थानेदार घनश्याम कुमार ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाल रंग के होंडा सिटी कंपनी की चारपहिया वाहन पंजीकरण संख्या WB06A 9227  से शराब ले जायी जा रही है।इसी सूचना का सत्यापन करने पुलिस सिकटिया हाट पहुंची तो पुलिस वाहन को देख गाड़ी चालक बलवा गांव निवासी बदीउज्जमां राही पिता -इसरारूल हक भागने लगा। फिर पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर भाग रहे बदीऊज्जमां राही को धरदबोच लिया।तो वहीं रात्रि गश्ती के क्रम में ही पुलिस ने तुरकैली गांव से एक फरार वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post