जिला स्तर पर तरंग मेधा स्पोर्ट उत्सव 2022, दिनांक- 20 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी






अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 
उप विकास आयुक्त, अररिया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 "तरंग" कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, अररिया द्वारा तरंग कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि तरंग विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर प्रखंड, जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर आयोजित होगी। प्रखंड स्तर पर तरंग मेधा स्पोर्ट उत्सव 10 दिसंबर तक आयोजित किया जायेगा। जिला स्तर पर तरंग मेधा स्पोर्ट उत्सव 2022, दिनांक- 20 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। विद्यालय स्तर पर कबड्डी, खो-खो एवं फुटबॉल, दलिये स्पर्धा एवं एथलेटिक्स एकल, आयु वर्ग अंडर-12 अंडर-14 अंडर-17 बालक/ बालिका शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के अनुसार सभी खेलों में प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए सूची जिला खेल पदाधिकारी, अररिया को समर्पित करने का निर्देश दिए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला खेल पदाधिकारी अररिया, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post