• 6 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज हुआ गिरफ्तारअल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट
महलगांव ओपी पुलिस को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली कि महलगांव पंचायत के बौरेल गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर शराब बेच रहा है।इसी सूचना का सत्यापन करने पहुंची महलगांव ओपी पुलिस ने बौरेल वार्ड संख्या 09 निवासी नागेश्वर विश्वास के पुत्र संजय विश्वास को 6 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आयी। आवश्यक पूछताछ के बाद आज न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। उक्त जानकारी महलगांव ओपी प्रभारी मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने दिया है।
