अल्लामा गजाली की रिपोर्ट
महलगांव ओपी क्षेत्र अंतर्गत मटियारी गांव से गश्ती के क्रम में महलगांव पुलिस ने एक शराबी को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर थाना ले आयी। गिरफ्तार शराबी मोहम्मद आसिफ के पास आधा लीटर देशी शराब भी बरामद हुआ है। महलगांव ओपी प्रभारी मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया है कि शराबी मोहम्मद आसिफ मूल रूप से ककोरा जलालगढ़ थाना निवासी है जो चिरह गांव अपने ससुराल में रहा करता है। बताया कि मेडिकल जांच किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। हालांकि इस दौरान उनके साथ और भी लोग थे जो पुलिस वाहन को देख भागने में सफल रहा।
