5 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार,भेजा जेल



अल्लामा गजाली की रिपोर्ट 


जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर केसर्रा पंचायत के खुट्टी चौक संथाली टोला से देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देख अन्य शराब कारोबारी भागने में सफल रहा है। जोकीहाट थानेदार घनश्याम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना का सत्यापन करने हेतु जोकीहाट थाना के एएसआई संतोष कुमार तिवारी दल बल के साथ खुट्टी गांव, संथाली वार्ड संख्या 06 पहुंचा तो देखा कि एक महिला हाथ में प्लास्टिक का गैलन लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। जिसे महिला बल के सहयोग से पकड़ा गया। महिला के हाथ से बरामद प्लास्टिक के गैलन से पांच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर उर्मिला सोरेन पति मनीष मरांडी है। गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post