सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज बिहारउप ब्यूरो चीफ अशोक कुमार
पटना : बिहार सरकार लम्बे जदोजेहाद के बाद नगर निगम के पार्षद एवं मेयर का चुनाव की घोषणा कर तारीख तय कर दीं। जिसके फलस्वरूप सभी प्रत्याशी अपना जीत सुनिश्चित करने में घर घर जाकर वोटरों को अपने काम पर भरोसा दिला रहे हैं उन्हीं प्रत्याशी में एक महिला मेयर प्रत्याशी अनुराधा चौधरी जी है जो कभी झारखंड राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है। उनसे खास बातचीत सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के उप चीफ ब्यूरो बिहार अशोक कुमार जी ने किया जिसमें उन्होंने अपना मिशन व्यक्त की कि मैं स्लम एरिया को अद्यतन स्थिति से बेहतर बनाऊँगी, शिक्षा का जो स्थिति है उसे बेहतर करुँगी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरेक वार्ड में प्रशिडित डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ क्लीनिक खोलवाऊँगी। मुख्य शहर से अलग कचरा उल्पिंग यार्ड बनवाऊँगी सड़क, नाला एवं गली को बेहतर साफ सफाई करवा कर एक नई कार्य पद्धति शुरू करूंगी / आदि सक्रिए आकस्मिक सेवा हेतु हरेक वार्ड में टोल फ्री नम्बर जारी
करवाऊंगी तथा पटना में भूमि सम्बन्धी
समस्याओं के निदान हेतु हर वार्ड में जनता दरबार
लगाकर उसका निदान करूंगी। श्रीमति अनुराधा चौधरी
जी के भाव गरिमा से ऐसा प्रतित होता है कि
अब तक, जो हुआ उससे बेहतर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
