बाईक व मोबाईल छीनने का मामला आया सामने,युवक ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर बरामदगी की लगाई गुहार




अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट 

जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकैली नजाम चौक के समीप एक युवक से बाइक व मोबाईल छीनने का मामला सामने आया है।भंसिया टोला जोगिंदर गांव वार्ड संख्या 10 निवासी तनईम पिता स्व ताहिर ने जोकीहाट थाना में आवेदन देकर बताया कि मैं बाइक से अररिया जा रहा था कि इसी बीच तीन बाईक सवार युवक ने मेरे गाड़ी को रोक कर गाड़ी छीन लिया और कहने लगा कि गाड़ी हमारा है।दिए गए आवेदन में उन्होंने मोबाईल छीनने का भी आरोप लगाया है।इधर आवेदन के आधार पर जोकीहाट थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।तनईम ने आवेदन में एक युवक को पहचानने का भी जिक्र किया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post