जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बगडहरा पंचायत पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा







जोकीहाट से अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट
पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यो की प्रगति और समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय एक टीम बुधवार जोकीहाट प्रखंड के बगडहरा पंचायत पहुंची।जांच टीम का नेतृत्व कर रहे जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगडहरा का जायजा लिया। जहां शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति का सत्यापन किया। स्कूल के विधि व्यवस्था से अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी संतुष्ट दिखे।तो वहीं नलजल योजना में कुछ जगहों पर कमियां पाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर सुधार करने निर्देश दिया गया है।इस दौरान डीएमडब्ल्यूओ ने सड़क निर्माण कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों के अलावा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का जायजा लिया।इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने पंचायत के  विकास कार्यों के संदर्भ में आमजनों से पूछताछ किया तो संतोषजनक जवाब मिला। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शहजाद आलम के अलावा अन्य विभागीय कर्मीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post