बुनियाद केंद्र में अररिया प्रभारी जिला पदाधिकारी ने किया कंबल वितरण


Seemanchal Express 
अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 


समाहरणालय अररिया 

बुनियाद केंद्र, अररिया में आज प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, अररिया श्री मनोज कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा अररिया द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर कुल 50 लाभुक उपस्थित थे। जिनके बीच कंबल वितरण किया गया। कम्बल वितरण के उपरांत प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा उपस्थित सभी लोगों से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रहे लाभो के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। इस दौरान कुछ शिकायतों को दूर करने का अस्वासन भी दिया। साथ ही सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post