अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट
समाहरणालय अररिया
श्रम संसाधन विभाग के अन्तर्गत जिला नियोजनालय, अररिया के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र अररिया में दिनांक- 27.12.2022 (मंगलवार) को पूर्वाहन 10:30 बजे से एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैम्प में Barbeque Nation Hospitality Ltd के द्वारा नीचे उल्लेखित रिक्तियों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। उपरोक्त योग्यता रखने वाले तथा बिहार के किसी भी जिला नियोजनालय में निबंधित आवेदक इस जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं जॉब कैम्प में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, निबंधन फार्म एवं सभी मूल प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति अवश्य लायें।
नोट:- नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। अतएव नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार है। इस जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शूल्क नही देना होगा। जिला नियोजनालय अररिया मात्र सुविध प्रदाता की भूमिका में है एवं इसके लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं है।
(केवल पुरुष उम्मीदवार के लिए)
योग्यता-10वीं और 12वीं पास या समकक्ष
पद- (खाद्य एवं पेय सेवा) किचन स्टाफ/ऑपरेटर
उम्र- 18 से 28 वर्ष
कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण भारत में

