समाहरणालय अररिया
(जिला जनसंपर्क कार्यालय) रिपोर्टर मासुम रेजा
सरकार के महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इसके सतत् अनुश्रवण, न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने एवं प्रशासन को और अधिक संवेदशील बनाने हेतु विभागीय निदेश के आलोक में जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार प्रत्येक बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण/ पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बृहस्पतिवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान द्वारा जोकीहाट प्रखंड अन्तर्गत भगवानपुर पंचायत का निरीक्षण किया गया। भगवानपुर के वार्ड संख्या 11 मे जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से कराये गये वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानी टोला का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन की जानकारी ली गई एवं संबंधित प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से रूबरू होते हुए उनके मनोबल को प्रोत्साहित किया गया। इसी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जोकीहाट एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। वही जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिला अंतर्गत कुर्साकाटा प्रखंड के 13 एवं जोकीहाट के 26 पंचायतों तथा एक नगर पंचायत, जोकीहाट का निरीक्षण किया गया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने आवंटित पंचायत के विभिन्न योजनाओं यथा- हर घर नल का जल, घर तक पक्की नली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक / प्राथमिक विद्यालय, आँगनबाड़ी केन्द्र, चिकित्सा केन्द्र, लक्षित जन वितरण प्रणाली की दुकानें, धान / गेहूँ / दलहन / अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़क का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजना, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजना, भू-राजस्व आदि की जांच की गई।



