बिजली चोरी मामले में तीन पर हुआ एफआईआर



• बिजली चोरी मामले में तीन पर हुआ एफआईआर
अल्लामा ग़ज़ाली की रिपोर्ट
 

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महलगांव के कनीय अभियंता सुनील कुमार द्वारा बिजली चोरी के रोकथाम को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के क्रम में चौकता पंचायत अंतर्गत चौकता गांव वार्ड संख्या 09 निवासी मोकिमा पति फटकन व दाऊद पिता फटकन को बिजली चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा। कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इसी क्रम में बौरेल चौक पर दुकान चला रहे उदा गांव निवासी अरशद पिता यासीन पर 18966 रूपए का विद्युत उर्जा चोरी करने का साक्ष्य मिला। कनीय अभियंता ने महलगांव ओपी में आवेदन देकर तीनों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। छापेमारी दल में  बटन पट चालक  राहुल कुमार, सुपरवाइजर बिपेन कुमार व मानव बल मिस्त्री मोहम्मद तस्वीर शामिल है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post