आरती के पति और ससुर ने देशवा न्यूज़ के एंकर बबिता मिश्रा के साथ की धक्का-मुक्की बबीता मिश्रा ने थाने में दिया आवेदन
रिपोर्टर हयात दानिश
अररिया: भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहरिया गांव स्थित अपने निवास पर आरती के पति मन्नू यादव और उनके पिता उमेश यादव ने देशवा न्यूज़ के ब्रांड एंबेसडर बबीता मिश्रा एवं देशवा न्यूज़ के एंकर के साथ धक्का-मुक्की करने के साथ ही अभद्र व्यवहार किया जिस पर देशवा न्यूज़ के ब्रांड एंबेसडर बबीता मिश्रा ने भरगामा थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है बताते चलें कि बबीता मिश्रा पूर्व में मिस इंडिया रह चुकी है और लोक गायिका भी है अब सवाल यह उठता है कि पत्रकारों के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों के साथ भरगामा पुलिस प्रशासन क्या एक्शन लेती है वही देशवा न्यूज़ की एंकर दक्षा प्रिया ने बताया कि कि इस तरह के अभद्र व्यवहार पत्रकारों के साथ किया जा रहा है जबकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है वही बबीता मिश्रा और दक्षा प्रिया ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त से सख्त ककार्रवाई करने की मांग की है




