सीमांचल एक्सप्रेस, अररिया रिपोर्टर हयात दानिश
जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव वार्ड संख्या 13 के प्राथमिक विद्यालय भुना मे गांव के डॉक्टरों की एक बैठक रखी गई वही जिला से आए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अम्लान त्रिवेदी प्रखंड से आए कालाजार ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मंटू कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी डॉक्टरों जैसे डा0 ब्रजेश कुमार डा0 नाज़िम डा0 हयात दानिश डा0 वरजेश अनवर डा0 सिफात आलम डा0 अबू तालिब डा0 असहाब डा0 मिन्हाज आलम डा0 प्रमोद कुमार यादव सहित कई अन्य डॉक्टर सामिल थे वही सभी डॉक्टरों को कालाजार फाइलेरिया बुखार जैसी बीमारियों का लक्षण के बारे में बताया तथा उनके उपचार के बारे में भी बताया वही जिला कार्यक्रम अधिकारी अम्लान त्रिवेदी ने कहा कि यदि इस तरह की बीमारियां देखने को मिले तो आप लोगों को चाहिए कि उसे रेफरल अस्पताल जोकीहाट या सदर अस्पताल अररिया रेफर दें

