छठ सामग्री वितरण का प्रचलन बढ़ा आलेख - शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता - अशोक कुमार





पटना : वर्तमान समय में दिखावा  का प्रचलन जोरों पर है। आज छठ पर्व जैसे महान पर्व में भी लोग अपने संस्था के नाम का बैनर, पोष्टर लगाकर एवं प्रमुख हस्तियों का बुलाकर छठ सामग्री वितरित करते हैं ताकि सामग्री वितरित करने वाले लोगों का फोटो छपे। लोग समझे कि यह व्यक्ति बड़ा कृतार्थ करने वाले हैं जो दीन, हीन गरीबों को जो छठ करना चाहते हैं उन्हें अपने संस्था की ओर से पूजन सामग्री वितरित कर रहे हैं।

सचाई यह है कि उस तरह के लोगों द्वारा जो विभिन्न तरह के संस्था खोले हुए हैं या सँगठन बनाका सरकारी फण्ड को प्रयोग कर रहे हैं उन्हीं लोगों द्वारा इस तरह का बैनर लगाकर पूजन सामग्री वाँट रहे होते हैं। यद्यपि यह संस्था गरीबों के हितार्थ ही रजिस्टर्ड होते हैं किन्तु साल भर में कभी भी इस तरह का कार्य करते नजर नहीं आते हैं। वर्तमान समय में गरीबों की जो दशा है किसी से छिपा नहीं है। ये संस्था सालों भर गरीबों का ही शोषण करते हैं और महापर्व छठ समय पुण्य बटोरने के लिए बैनर पोस्टर फोटो छपवाने चले आते है। आने वाल एक से दो दिन में ही सड़कों पर कुड़ा का अम्बार दिखेगा तथा जितने भी स्वयंसेवी संस्था के लोग हैं नजर नही आयेंगे यह हर वर्ष महापर्व छठ के  समय होते रहा है, आगे भी होता रहेगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post