प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के मंडावली, कबीर नगर और विनोद नगर वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जनसभाओं को सम्बोधित किया और क्षेत्र में पदयात्राओं में भी भाग लिया।
Seemanchal Express Delhi Ncr,संजय कुमार चौधरी
नई दिल्ली, 24 नवम्बर, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड, मंडावली वार्ड और कबीर नगर वार्ड मे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते पदयात्रा और जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के भ्रष्ट शासन और आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के 8 वर्षों के कुशासन ने दिल्ली को बदहाल, प्रदूषित, गंदगी भरी और कूड़े के ढेरों से टाप दिया है। कांग्रेस दिल्ली की जनता के प्रति संकल्परत है कि निगम चुनावों में जीतने के पश्चात पूरी दिल्ली को स्वच्छ वायु प्रदान करने के लिए दिल्ली को साफ-सुथरा, हरित पर्यावरण और विश्वस्तर की स्वच्छता प्रदान करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ पदयात्रा में कांग्रेस प्रत्याशी श्री विजय कुमार दूबे, उषा चौधरी और रत्ना शर्मा के साथ भारी संख्या मंे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, कार्यकर्ताओं गले मंे पटका डालकर कांग्रेस का झंडा लेकर चल रहे थे और क्षेत्र को कांग्रेस की लड़ियांे से पूरी तरह पाटा हुआ था। पदयात्रा में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए क्षेत्रीय निवासियों ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान पटपड़गंज विधानसभा के सभी वार्डों के निवासियों का कांग्रेस के प्रति रुझान साफ दिखाई दे रहा था।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि निगम में 15 वर्षों के आंकठ भ्रष्टाचार के कारण जहां भाजपा के पास न कोई मुद्दा है, न विजन और न ही कोई चेहरा जो वे दिल्ली की जनता के सामने रखकर दिल्ली नगर निगम चुनाव लड़े। वहीं दिल्ली नगर निगम चुनावों में केजरीवाल के भ्रष्टाचार, भ्रमित और गुमराह करने वाले बेहरुपिया व्यक्तित्व को पहचान चुके है। कि किस प्रकार फ्री की सुविधाएं देने के नाम पर उन्होंने दिल्लीवालों को ठगा है उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों गुजरात के चुनावों में व्यस्त हैं, दिल्ली वालों के लिए उनके पास समय ही नही है। दिल्ली की जनता दिल्ली नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बहुमत देगी और कांग्रेस के मेरी चमकती दिल्ली के नारे को सार्थक करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देकर निगम में कांग्रेस की सत्ता बनाऐगी।




