Purnia: महदीपुर गांव में आग लगने से 3 घर जलकर हुआ राख अनुमानित लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान


Seemanchal Express Purnia: Hayat Danish 

*महदीपुर गांव में आग लगने से 3 घर जलकर हुआ राख अनुमानित लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान*

अमर प्रखंड क्षेत्र अंतर्ग महदीपुर गांव के वार्ड संख्य 04 में आग लगने से एक ही परिवार के चार घर जलकर राख हो गए है वही लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है मुखिया अब्दुल कुद्दुश ने बताया कि आग बुधवार शाम 05 बजे महदीपुर गांव निवासी अंजुन के घर मे लगी थी देखते ही देखते घरों में रखे धान चावल गेहूं बर्तन फर्नीचर गहना जेवर व नगदी सहित लाखो  की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया है अग्नि पीड़ित बीबी अंजुन बीबी मशीना रिजवाना खातुन एवं बीबी अनवरी सहित अन्य लोग शामिल है  मुखिया अब्दुल कुद्दुश ने मांग की है इस संबंध में अमौर अंचलाधिकारी सहदुल हक ने बताया कि महदीपुर गांव में अगलगी की घटना की सूचना मिली है उन्होंने संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थलीय जांच कर शीघ्र जांच प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है






Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post