कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों को आर.ओ. मुहैया कराकर साफ पानी देंगी तथा दिल्ली को बीमारी मुक्त, बोतलबंद पानी मुक्त, टैंकर माफिया बनाऐगी। स्वच्छ जल, हमारा कल! - चौ0 अनिल कुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस विजन की कड़ी में गंदे पानी का हल - आर.ओ. जल, नामक जल विजन प्रदेश कार्यालय में पेश किया गया





• कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों को आर.ओ. मुहैया कराकर साफ पानी देंगी तथा दिल्ली को बीमारी मुक्तबोतलबंद पानी मुक्तटैंकर माफिया बनाऐगी। स्वच्छ जलहमारा कल! - चौअनिल कुमार


• प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कांग्रेस विजन की कड़ी में गंदे पानी का हल - आर.ओ. जलनामक जल विजन प्रदेश कार्यालय में पेश किया गया।


Seemanchal Express Delhi Ncr, संजय कुमार चौधरी 


नई दिल्ली, 24 नवम्बर, 2022ः दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में दूषित जल की सप्लाई एक बड़ा मुद्दा हैं। कांग्रेस निगम की सत्ता में आने के बाद दिल्ली के प्रत्येक गरीब परिवार को आर.ओ. मुहैया कराकर साफ पानी देंगेदिल्ली को बीमारी मुक्तबोतल बंद पानी मुक्तटैंकर माफियाभ्रष्टाचार मुक्त बनाऐंगेक्योंकि स्वच्छ जल ही हमारा कल है। कांग्रेस विजन की कड़ी में आज गंदे पानी का हल - आर.ओ. जलनामक जल विजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पेश किया गया। कांग्रेस निगम में आते ही दिल्ली को बनाऐंगी ‘‘साफ पानी वाली दिल्लीशीला दीक्षित वाली दिल्ली’’ एम.सी.डी का मतलब ‘‘मेरी चमकती दिल्ली’’, क्योंकि स्वच्छ जल है सबका अधिकारइसे पूरा करेगी कांग्रेस सरकार।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफनरेन्द्र नाथकम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज0भा00कमेटी के कम्युनिकेशन एवं रिसर्च हैड अमिताभ दूबेदि0प्र00कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाहओ.बी.सी. चेयरमैन विजय चौधरी  मुख्य रुप से मौजूद थे।


चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषित पानी की समस्या अहम मुद्दा हैकांग्रेस दिल्लीवासियों से वादा करती है कि दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवार जो पीने के पानी हेतू 10,000 रुपये वार्षिक खर्च करते हैउन सभी जे.जे. कॉलोनियोंपुनर्वासित कॉलोनियोंअनाधिकृत कालोनियों व मलीन बस्तियों में रहने वालो के परिवारों को आर.ओ. देकर 10,000 रुपये वार्षिक खर्च मुक्त बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार औसतन 30 रुपये प्रतिदिनमतलब 900 रुपये मासिक पानी पर खर्च करता हैजो वार्षिक 10,800 रुपये होता है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली को मुफ्त पानी के नाम पर गंदा पानी सप्लाई कर रही है और अरविन्द केजरीवाल के संरक्षण में फल-फूल रहा टैंकर माफिया दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों से 2800 करोड़ रुपये वार्षिक वसूल रहा है और पिछले वर्षों में टैंकर माफिया दिल्ली के गरीब लोगों से 22000 करोड़ रुपये लूट चुका हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के संरक्षण में टैंकर माफिया चिलर प्लांट में दिल्ली जल बोर्ड को पानी को एकत्रित करके दिल्ली के गरीब लोगों को बेचता है। कांग्रेस दिल्ली को टैंकर माफिया मुक्त बनाऐंगे। जल प्रदूषित दिल्ली को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है और दिल्ली को शीला जी की सोच वाला शहर बनाकर हर गरीब परिवार तक आर.ओ. प्यूरीफायर पहुचाऐंगे क्योंकि गंदे पानी का हल ही आर.ओ. है। दिल्लीवालों की बीमारी मुक्त शहर की कल्पना को साकार कांग्रेस साकार करेगी।


श्री हारुन यूसूफ ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने फ्री पानी के साथ-साथ दिल्ली के प्रत्येक घरों में दूषित पानी के साथ बीमारी पहुचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने के कारण पिछले वर्षों में 30.72 लाख दिल्लीवासी जल जनित बीमारियों जैसे डायरिया से 27,72,350, टायफाईड से 2,80,693 और हैजा से 20,717 लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि यही नही दूषित पानी के कारण दिल्ली में लीवरकिडनी और गेस्ट्रो जैसी खतरनाक बीमारियों के मरीजों की संख्या में कुल 580 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। दिल्ली कांग्रेस वादा हर परिवार को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का है जिसको हम निगम की सत्ता में आते पूरा करेंगे।  उन्होंने कहा कि दिल्ली में गरीब जरुरतमंद 16-17 लाख लोगों के राशन कार्ड आवेदन पेंडिंग है पिछले वर्षों में केजरीवाल सरकार ने एक भी राशन कार्ड जारी नही किया है। कांग्रेस सरकार क्रमबद्ध तौर पर दिल्ली की समस्याओं और भाजपा व आम आदमी पार्टी की विफलताओं को उजागर करके दिल्लीवालों के समक्ष लाऐगी ताकि दिसम्बर को दिल्ली का मतदाता स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ कांग्रेस को वोट देकर निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहभागी बन सके।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post