• महलगांव पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार• मैजिक वैन से 3197 बोतल नशीली कफ सीरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्टर: हयात दानिश
जोकीहाट, अररिया : महलगांव ओपी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर उदामोड़ के पास से एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नशीली कोडीनयुक्त कफ सीरप बरामद किया है। महलगांव ओपी प्रभारी मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप डिलिवरी देने जा रहा है। ओपी प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस द्वारा उदामोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल पुलिस को मानव गुप्तचर द्वारा गाड़ी संख्या बताया गया था मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग चलाकर, 3197 बोतल नशीली कफ सीरप बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में अख्तर,जावेद व इमरान शामिल है। जो मूल रूप से महलगांव पारा टोला निवासी बताया जा रहा है।