एमडीएम में अनियमितता के विरोध में प्राथमिक विद्यालय केलाबाड़ी के प्रधानाध्यापक पर ₹34494 का लगाया गया दंड




एमडीएम में अनियमितता के विरोध में प्राथमिक विद्यालय केलाबाड़ी के प्रधानाध्यापक पर ₹34494 का लगाया गया दंड
Repoted By, Hayat Danish !! Jokihat Araria




अररिया : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत चौकता पंचायत के केलाबाड़ी गांव वार्ड संख्या पांच के प्राथमिक विद्यालय केलाबाड़ी के प्रधानाध्यापक मो0 महताब आलम पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा ₹34494 का दंड लगाया गया है प्रधानाध्यापक मो0 महताब आलम के नाम से चिट्ठी भी जारी किया गया है कि 1 सप्ताह के अंदर उन्हें जुर्माना का रुपया मध्यान भोजन समिति के बैंक खाते में जमा करने को कहा गया है हम आपको बताते चलें कि दरअसल कई बार इस विद्यालय की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा किया गया था जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन में अनियमितता पाई गई,और इस स्कूल की पोल खुल गई थी फिर प्रधानाध्यापक मो0 महताब आलम से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रधानाध्यापक मो0 महताब आलम के उपर , चौंतीस हजार चाय सौ चौरानवें रुपए ₹34494 का आर्थिक दंड लगाया गया है वहीँ पदाधिकारी ने कहा कि विदित हो कि विद्यालय में वर्तमान प्रधानाध्यापक मो0 महताब आलम विद्यालय में कन्या शिक्षक है जबकि उससे वरीय शिक्षक विद्यालय में पदस्थापित हैं





Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post