अररिया, रिपोर्टर मासुम रेजा : बुधवार को नरपतगंज थाना में एक मामला आया जिसमें रिंकी नाम की एक महिला को दहेज के मामले को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा जिसमें पति ससुर सास ननंद देवर सब मिलकर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इससे पहले रिंकी को ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी तो कभी पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने की धमकी देता था पति कहता है कि अपने मायके से गाड़ी और 500000 लाख रुपया लाकर दो। रिंकी देवी के माता पिता गरीब परिवार से हैं जो कि गाड़ी और 5 लाख रुपए देने में सक्षम नहीं हैं पैसा नहीं रहने के कारण उनके हर मांग को पूरा नहीं कर पाते इसलिए ससुराल पक्ष के लोग हमेशा मारपीट करना डराना धमकाना रोज का काम बन गया था फिर जाकर अपने भाई मां से अपनी दुख भरी कहानी बताती थी लेकिन करे तो क्या। कई बार ऐसा भी हो चुका था पुलिस अपने से बुझा समझा कर ससुराल भेज देते थे लेकिन ससुराल वालों का रवैया दिनों दिन बिगडता गया फिर लड़की के परिवार जीजा जी मौसा जी भाई ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने भला बुरा कहाऔर मारपीट भी किया हथियारों से वार करने का भी धमकी दिया कहा कि तुम्हारा यहां कोई नहीं है तुम लोग यहां क्यों आए हो जाओ निकलो नहीं तो तुमको जान से मार देंगे यह ससुराल वालों ने मायके वालों को कहा लड़की के जीजा गणेश साहब को भी उल्टा पुल्टा कहा यहां तक के हथियार निकाल लिया था जान से मारने के लिए तब जाकर वह लोग वहां से जान बचाकर भागे इसी बीच मालूम हुआ कि रिंकी देवी को ससुराल वालों ने जहर पिला दिया जिसके कारण वह बेहोश हो गई। तो वह लोग थाने के सहारे रिंकी देवी को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल अररिया में इलाज करा रहे हैं