अररिया में नागपंचमी बिषहरी पूजा जगह जगह धूमधाम से मनाया गया




अररिया, रिपोर्टर मासुम रेजा : मंगलवार को अररिया जिला में नाग पंचमी यानी शिव जी का पूजा जगह जगह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खासकर अररिया के राम जानकी मंदिर में पूजा का भव्य आयोजन किया गया, इसमें दूरदराज से आए लोग शिव जी का पूजा करने आए यहां मेला भी लगा हुआ था जिसमें महिलाएं बच्चे पुरुष मेला देखने आए। इसमें नाग पंचमी का कार्यक्रम भी दिखाया गया वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। मंदिर में पंडित जी पूजा पाठ करवाने में व्यस्त थे बच्चे अपने खरीदारी में व्यस्त थे इसी बीच में नगर के चेयरमैन पद के कई प्रत्याशी इस कार्यक्रम में नजर आए, मुकेश चंद्र यादव, विजय कुमार मिश्र, रितेश कुमार राय चेयरमैन के प्रत्याशी मौजूद थे खासकर यह तमाम प्रत्याशी पूजा पाठ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नजर आए इसमें कई प्रत्याशियों से विषहरी पूजा के बारे में पूछे गए तो बताया कि यह त्यौहार हर साल शिव जी के मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी बीच शिवपुरी में भी बिशहरी पूजा का आयोजन किया गया मंदिर का संचालक करती सविता देवी ने बताया कि कई सालों से नाग पंचमी का त्योहारों पर शिव जी का पूजा होता है हम लोग कलस यात्रा भी निकालते हैं परमान नदी से जल लेकर शिव मंदिर तक आते हैं इस बार 102 महिलाएं कलश यात्रा में भाग लिए और खासकर एक बात यह भी बताएं की शिव जी के मंदिर में जो भी मन्नत है मांगी जाती है वह पूरा हो जाता है भावी चेयरमैन के प्रत्याशी मुकेश चंद्र यादव ने विजय मिश्र ने शिव जी के पूजा पाठ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जनता को हर तरह के सुख सुविधा देने के लिए तैयार रहते हुए नजर आए। कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो जाए इसलिए जिला प्रशासन भी लगातार क्षेत्र में गस्त करते हुए नजर आए, ताकि समाज में एक दूसरे समुदायों में कोई सांप्रदायिक तत्व किसी प्रकार का हंगामा ना करें, किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हो।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post