'हर घर तिरंगा' अभियान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का विवादित बयान !! Repoted by - Sanjay Kumar Choudhary




लखनऊ/गाजियाबाद रिपोर्टर, संजय कुमार चौधरी : समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अब 'हर घर तिरंगा अभियान' पर बेतुका बयान दिया है। बर्क ने कहा कि जो आदमी अपने देश में रहता है वो देशभक्‍त है। अगर वो झंडा अपने घर पर नहीं लगाएगा तो देशभक्‍त नहीं होगा क्‍या?
एक टीवी चैनल से बातचीत में बर्क ने कहा कि देशभक्ति झंडे पर ही निर्भर नहीं करती। आदमी के काम और कारनामों पर नि‍र्भर करती है। संसद के मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए दिल्‍ली में मौजूद बर्क ने यह बयान तब दिया है जब एक दिन पहले ही सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने 9 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराए जाने की अपील की थी।  बता दें कि आजादी महापर्व के सम्‍मान में केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। देश की आजादी का अमृत महोत्‍सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों में अपने राष्‍ट्रीय ध्‍वज के प्रति सम्‍मान का भाव विकसित करने की कोशिश है।
इसके साथ ही आजादी के मायनों को समझाने की भी कोशिश है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने विवादित बयानों के लिए अक्‍सर चर्चा में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने चैनल से बातचीत में कहा कि ऐसा जरूरी नहीं किया गया है कि हर घर पर तिरंगा लहराया जाए।


अखिलेश ने किया है समर्थन


सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बयानों से इतर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की बात करें तो उन्‍होंने 'हर घर तिरंगा अभियान' का समर्थन किया है। यही नहीं उन्‍होंने लोगों से आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर 9 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हर घर पर तिरंगा लहराने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि देश की शान तिरंगा है। इसे पूरे सम्मान के साथ फहराया जाना चाहिए।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post